Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट 

लखनऊ
उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने तंस कसते हुए लिखा, 'भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए, जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो।' इसके साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें लिखा है, 'फिर से आसमान छूती तेल की कीमतें।'  

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।' इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें लिखा है, 'फिर से आसमान छूती तेल की कीमतें।' 

 

#प्रियंका गांधी

Source : Agency

पाठको की राय